Saturday, 25 April 2015

स्कूल जाते समय शिक्षिका की हादसे में मौत

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में शनिवार सुबह स्कूल जाते समय स्कूटी सवार एक अध्यापिका को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल महिला को मेट्रोमास अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने  बताया कि गुर्जर की धड़ी निवासी ममता आर्य (37) फांगी के सरकारी स्कूल में द्वितीय श्रेणी शिक्षक के पद पर कार्यरत थी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह अपनी स्कूटी से फांगी जा रही थी। इस दौरान शिप्रापथ रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर घायल को दो सौ फिट रोड स्थित मेट्रोमास अस्पताल में भर्ती कराया था जहां कुछ देर बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाद में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates