आम नागरिकों की सुरक्षा पर उठे सवाल
जयपुर। करधनी थाना इलाके में श्यामनगर कॉलोनी में दो नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर एक महिला को डरा-धमाककर उसके हाथ बांधकर उसे बंधक बनाकर 68 हजार रुपए की नकदी और 10 तोला सोने के जेवरात लूट लिए।
आरोपी बदमाश घटना के बाद फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद महिला ने स्वयं हाथ खोलकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना से हतप्रभ परिजनों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल इलाके में नाकाबंदी कर लुटेरों को पकडऩे की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों बदमाश किसी वाहन से आए थे अथवा किसी पैदल। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार शनिवार सवेरे करीब श्यामनगर कॉलोनी स्थित 14 नम्बर मकान में में करीब साढे ग्यारह बजे दो नकाबपोश बदमाश घुस आए। घर में उस वक्त महिला गायत्री अग्रवाल घर पर अकेली थी। घटना के समय महिला के पति अशोक अग्रवाल अपनी जूते-चप्पलों की दुकान पर गए हुए थे। एक मंजिला इस घर में गायत्री को अकेला पाकर दोनों बदमाशों ने महिला के हाथ बांध दिए। घटना के समय आलमारी में चाबी लगी हुई थी। ऐसे में दोनों बदमाशों ने आसानी से आलमारी का ताला खोलकर उसमें रखी 68 हजार रुपए की नकदी और करीब 10 तोला सोने के जेवरात लूट कर भाग गए। करीब 15 मिनट बाद गायत्री ने हाथों में बंधी रस्सी को मुंह से खोला और फिर परिजनों को घटना की आपबीती सुनाई।
नाकाबंदी हुई फिसड्डी साबित
पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल उन्होंने नाकाबंदी कर बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस आसपास इलाके में मौजूद सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद कॉलोनीवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।
बयान
लुटेरों के नकाबपोश होने की वजह से उनकी पहचान में कठिनाई हो रही है। मामले में स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है।
राजेन्द्र प्रसाद,थानाप्रभारी करधनी

0 comments:
Post a Comment