Wednesday, 15 April 2015

आपत्तिजनक फोटो वायरल की धमकी


जयपुर। मोतीडूंगरी थाना इलाके में बुधवार को एक छात्रा ने एक युवक के खिलाफ उसकी फोटो को तोड़मरोड़कर आपत्तिजनक पोस्ट बनाकर वाट्सऐप पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार छात्रा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रोहित सैनी उर्फ गोलू ने उसका वाट्सऐप प्रोफाइल पिक्स को चुराकर उसे परिवर्तित कर किसी और
युवक के साथ जोड़ दिया है।आरोपी रोहित उसे वाट्सऐप पर वायरल कर छात्रा को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates