Wednesday, 15 April 2015

चोरों ने चुराई पांच सौ साल पुरानी प्रतिमा


बूंदी। जिले के गेंडोली थाना इलाके में बीती रात चोरों ने प्राचीन जैन मंदिर के ताले तोड़कर भगवान की प्रतिमा चुरा ली। चोरी की गई प्रतिमा पांच सौ साल से पुरानी है। पुलिस के अनुसार मंदिर जायसवाला गांव में स्थित है।
शाम को पूजा-अर्चना के बाद मंगलवार शाम पूजा-अर्चना के बाद बंद किया गया था और बाहर ताले लगाए गए थे। बुधवार सवेरे लोग जब पूजा करने पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे मिले। मंदिर में स्थापित करीब दो फीट की भगवान की प्रतिमा जगह पर नहीं थी। प्रतिमा के साथ ही पूजा का कुछ अन्य सामान भी
चोरी हो गया था। प्रतिमा चोरी होने की इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ  गुस्सा जाहिर किया और मंदिर के बाहर पुलिस को घेर लिया। बाद में पुलिस ने समझाइश कर जल्द आरोपियों की गिर तारी करने का आश्वासन दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates