Wednesday, 15 April 2015

डकैती की योजना बनाते चार अफ गानिस्तानी गिरफ्तार


जयपुर। जालूपुरा थाना पुलिस ने वनस्थली मार्ग पर डकैती की योजना बनाते हुए चार योजना
बनाते हुए चार अफगानिस्तानियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रफु ल्ल कुमार ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वनस्थली मार्ग जयपुर स्थित श्री श्याम मन्दिर के पास से चार अफ गानी नागरिक सदीक हालिम(42) ,  हाफि जुल्लाह (28),
अब्दुल्लाह मोहम्मद(30), नसीम(28) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन आरेपियों के कब्जे से गैस कटर मशीन, छुरी, पेचकस,रस्सी, गैस सिलेण्डर एवं अन्य सामान बरामद कर लिया। वहीं मामले में एक आरोपी अंधेरे का फ ायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया है।
पुलिस थाप्रभारी राजेश ढाका ने बताया कि सभी आरोपी दिल्ली में रहते हैं। जबकि राजधानी जयपुर में इनका कोई अस्थाई निवास नहीं है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वापिस दिल्ली लौटने की फिराक में थे। पुलिस को मिले पासपोर्ट में इनके पासपोर्ट असली मिले हैं। पुलिस आरोपियों से मामले में लगातार पूछताछ कर रही हैं। साथ ही पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल में जुटी हुई है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates