एटीएस टीम क ो मिली बड़ी कामयाबीजयपुर। एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तरराज्यीय तस्कर को वेणुगोपाल राव को गिरफ्तार कर लिया। आलोक त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एटीएस एवं एसओजी राजस्थान ने
बताया कि एटीएस की टीम ने उडीसा के जिला मलकानगिरी निवासी एम वेणुगोपाल राव रायपुर, छतीसगढ़ से मंगलवार को गिरफ्तार किया। इसका एक निवास जिला वारंगल, तेलंगाना प्रदेश में भी है। आरोपी वेणुगोपाल कई राज्यों में में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी कर चुका है। इसी वर्ष 10 फरवरी को लालसोट, जिला दौसा में बरामद गांजा भी वेणुगोपाल ने भेजा था।
त्रिपाठी ने बताया कि 10 फरवरी को एटीएस को मिली सूचना पर एटीएस एवं जिला दौसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एम वेणुगोपाल का एक ट्रक में भेजा गया लगभग 20 क्विंटल गांजा और 15.4 किलोग्राम चरस इण्ड्रस्ट्रियल एरिया डीडवाना, लालसोट, जिला दौसा से जब्त कर जितेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, बलराम, जगदीश और आनन्द शर्मा को गिरफ्तार किया था। जिस पर अभियोग एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा में पंजीबद्ध किया गया।
वेणुगोपाल के पास से 3,80,000 रुपए की नकदी को भी जब्त कर लिया है। उसे रायपुर में एक होटल के बाहर से गिरफ्तार किया गया। प्रारम्भिक पूछताछ में इसके द्वारा विभिन्न राज्यों में गांजा, चरस आदि की तस्करी करना स्वीकार किया है।
0 comments:
Post a Comment