जयपुर। एसीबी ने बुधवार क ो बड़ी कार्रवाई करते हुए जेडीए के जोन 10ए में तैनात प्रवर्तन निरीक्षक अब्दुल नासिर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी नासिर ने परिवादी से तोड़-फ ोड़ ना करने की एवज में मांगे थे 1 लाख 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
मनीष त्रिपाठ एएसपी, स्पेशल इन्वेस्टिेगेशन टीम ने बताया कि बुधवार
शाम को परिवादी की शिकायत के सत्यापन के बाद आगरा रोड स्थित एक मकान पर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। परिवादी से 90 हजार रुपए में सौदा तय होने पर नासिर ने पहली किस्त मे परिवादी से 30 हजार रुपए की मांग की थी। तय स्थान पर एसीबी टीम के साथ परिवादी मौेक पर पहुंचा।
परिवादी ने बतौर रिश्वत दलाल गिर्राज को सौप दी। परिवादी ने एसीबी टीम को इशारा कर कार्रवाई के लिए आमंत्रित किया। इसकी भनक लगने पर नासिर और गिर्राज दोनों भाग गए। काफी मशक्कत के बाद एसीबी टीम ने नासिर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दलाल गिर्राज रिश्वत की रकम लेकर भागने में कामयाब रहा।
प्रबंधक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
बारां। एसीबी की एक अन्य कार्रवाई बारां में हुई जहां पर एफसीआई के प्रबंधक को एसीबी ने 10 हजार रुपए की घूस लेते किया रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी सूत्रों के अनुसार आरोपी निहालचंद मीणा ने परिवादी से खराब गेंहूं क ो पास करने की एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद एसीबी ने ट्रैप क जरिए उसे गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:
Post a Comment