Thursday, 16 April 2015

चाय बनाते समय स्टोव भभकने से अधेड झुलसा

इलाज के के दौरान मौत
जयपुर। शास्त्रीनगर थाना इलाके में बुधवार को चाय बनाते समय स्टोव भभकने से एक अधेउ के कपड़ो में आग लग गई और वह गम्भीर रूप से झुलस गया जिसे आसपास के लोगो ने  एसएमएस अस्पतातल में भर्ती करवाया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार  दयालदास आरोड़ ( 55) निवासी क्वार्टर नं. 14 पीएचईडी पानीपेच बुधवार की सुबह चाय बना रहा था , इस दौरान अचानक स्टोव भभक गया और अधेड के कपड़ों ने आग पकड़ ली जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गया । अधेड की आवाजे सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी , मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से झुलसे अध्ेाड को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं चिकित्सको  के अनुसार अधेउ 90 प्रतिशत झुलसी हालत में लाया गया था जिससे उसकी मौत हो गई । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates