Tuesday, 7 April 2015

आईपीएस अधिकारी डॉ. राजेश सुरोलिया की माताजी चेन लूट ली

08 April 2015
शहर में चेन स्नैचरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। दूसरी पुलिस बदमाशों को पकडऩे में बेबस नजर आ रही है। मंगलवार सुबह ऐसी ही एक और वारदात शास्त्री नगर इलाके में हुई है।
नेहरू नगर स्थित माधव कानन गार्डन में कल्प वृक्ष को जल चढ़ाने गई आईपीएस अधिकारी की मां की बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। हालांकि पीडि़ता की सजगता से बदमाश पूरी चेन ले जाने में सफल नहीं हो सके। सूचना के बाद पुलिस ने ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। वारदात पीडि़ता के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। उसके आधार पर पुलिस बदमाश को तलाश रही है।
पुलिस ने बताया कि वारदात की शिकार नेहरू नगर निवासी द्रोपदी देवी सुरोलिया (68) है। वह बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी डॉ. राजेश सुरोलिया की माताजी है। उनके घर के सामने नगर निगम की ओर से बनाया गया माधव कानन गार्डन है। वहां कई कल्प वृक्ष के पेड़ लगे हुए है। पीडि़ता द्रोपदी देवी रोज कल्प वृक्ष के पेड़ को जल चढ़ाने जाती है। मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे जल चढ़ाने गई। वापस आने के दौरान गार्डन के मु य गेट के पास ाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने द्रोपदी देवी के गले पर चेन तोडऩे के लिए झपट्टा मारा, तभी पीडि़ता ने अपना हाथ आगे कर दिया। ऐसे में बदमाश सोने की चेन का कुछ हिस्सा तोड़कर ले गए। वारदात के बाद पीडि़ता ने घर जाकर परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। फिर सूचना मिलने के बाद पुलिस भी बदमाशों को पकडऩे के लिए सड़कों पर दौड़ी, लेकिन हर बार की तरह हाथ ााली ही रहे।

आईपीएस नाम सुन दौड़े पुलिस अफसर
शहर में चेन स्नैचिंग की वारदात होना पुलिस के लिए आम बात हो गई। किसी आईपीएस अफसर के परिजन के साथ ऐसी वारदात होने से पुलिस तुरंत हरकत में आई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के कई आला अफसर मौके पर पहुंचे और वारदात के बारे में पूरी जानकारी ली। वहीं पीडि़ता के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद तो हुए, लेकिन फुटेज साफ दि ााई नहीं दे रहे है। ऐसे में बदमाशों को पकडऩे में पुलिस के सामने परेशानी आ रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates