Tuesday, 7 April 2015

मंदिर में पूजारी दंपति से मारपीट कर लूटपाट


08 April 2015
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में सोमवार देर रात आधा दर्जन  बदमाशों ने हनुमान मंदिर में पूजारी दंपति से मारपीट कर जेवरात व नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश बाहर से कुंदी बंद कर फरार हो गए।
बाद में जैसे तैसे दंपति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उपनिरीक्षक कमल किशोर ने बताया कि वारदात रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुराना चाकसू बाईपास पर काठावाला स्थित श्री हनुमान मंदिर में हुई। मंदिर में मंडरायल करौली निवासी रामभरोसी शर्मा (94) पूजारी है। वह मंदिर परिसर में ही बने कमरे में पत्नी कमलादेवी (91) के साथ रहते है। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आधा दर्जन बदमाश चैनल गेट को तोडकर मंदिर परिसर में घूस गए। फिर प्रसाद चढ़ाने के बहाने दरवाजा खटखटाया तो पूजारी ने खोल दिया। बाद में बदमाशों ने पति पत्नी से मारपीट की और दोनों को लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने कमलादेवी के कानों से सोने की झूमकी व नाक से सोने का फूल खंीच लिया, जिससे उसके नाक व कानों से खुल बहने लग गया। वहीं चांदी की पायजेब व गले से मंगलसूत्र समेत साढ़े तीन हजार रुपए ले गए। पूजारी रामभरोसी के हाथ-पैर, जांघ व गले पर चोट के निशान है। बदमाशों ने दंपति का गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दंपति को महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी मिल गई। सूचना पर रात्रि गश्त कर रही मानसरोवर एसीपी सीमा भारती समेत शिवदासपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इलाके के संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।

बदमाशों ने घी से खाई रोटी
वारदात के दौरान ही बदमाशों ने पूजारी के कमरे में खाना भी खाया था। बदमाश कमला देवी से मारपीट भी करते रहे और पूछा कि डोकरी सब्जी नहीं बनाई क्या। कमलादेवी ने सब्ती होने से मना कर दिया। उसके बाद बदमाशों ने घी के साथ रोटी खाई। इस दारान कमला देवी ने यह भी कहा कि मारपीट भी कर रहे हो और रोटी भी मांग रहे हो।

खिडकी तोड़कर बाहर आए दंपति
वारदात के बाद बदमाश बाहर से कमरे की कुंदी लगाकर फरार हो गए। पहले तो डरे सहमे दंपति कमरे में ही बैइे रहे। फिर करीब एक घंटे बाद कमरे की सीमेंट की खिडकी तोड़कर पास स्थित गुरुाद्वारे के गार्ड के पास पहुंचे। गार्ड ने पुलिस व गांव वालों को सूचना दी।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates