-ओवरटेक करने के लिए दौड़ा रहा था चालक, बस जब्त
08 April 2015
जयपुर। अजमेर रोड़ पर चार नंबर डिसपेंसरी के समीप मंगलवार सुबह एक मिनी बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोगों को चोंटे आई है।
चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोगों ने सवारियों को बाहर निकला। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद चालक परिचालक बस छोडकर फरार हो गए।
दुर्घटना थाना वेस्ट के एएसआई हरपाल ने बताया कि हादसा सुबह करीब सवा नौ बजे मेट्रो के पिल्लर नंबर 92 के पास हुआ। रुट नंबर ग्यारह कह मिनी बस सवारियों लेकर अजमेर पुलिया से साडाला थाने की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक डिवाइडर से टकराकर बस पलटी खा गई। हादसे के
बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई। बाद में आसपास के लोगों ने राहगीरों की मदद से बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। फिर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बस का चालक दूसरे वाहनों से ओवरटेक करने के प्रयास में बस को दौडा रहा था। तभी बस बेकाबू होकर पलट गई। बस पलटने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने बस को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। पुलिस ने बस को जब्त कर थाने में खडा करवा दिया है। हाथ पैर में फेक्चर होने से पीएनटी क्वार्टर्स के पीछे रहने वाली शांतिदेवी (55) को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया है।
-यह हुए घायल
हादसे में विकास कुमार (18) निवासी स्वर्णकार कॉलोनी पानीपेच, इबाब रहमान (28)निवासी हाजी कॉलोनी सीकर रोड, अनिता (28)पत्नी रामजी चौरसिया व रामजी चौरसिया (32) निवासी जयनगर मुरलीपुरा, मो. सफीक (38)निवासी बंदी, सत्यनारायण (26) निवासी दूदू व नीतू कुमारी (22) निवासी गणेश नगर दादी का फाटक समेत करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।
0 comments:
Post a Comment