Monday, 6 April 2015

यूनिवर्सिटी कैंपस में बम मिलने से अफरातफरी


बम निरोधक दस्ते ने किया बम को डिफ्यूज
7 April 2015
जोधपुर। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के न्यू कैम्पस स्थित आवासीय इलाके  में एक बम के मिलने से क्षेत्र में एक बारगी अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सनसनी फैल गई।
पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और मौके पर पहुंची। कुछ ही मिनटों में इन एजेंसियों ने स्थिति स्पष्ट कर माहौल को सामान्य कर दिया।
जानकारी के अनुसार न्यू कैम्पस के रहवासीय क्षेत्र के निकट नाले के पास सोमवार को सुबह एक पुराना बम पड़ा मिला। बम को देखते ही क्षेत्र के लोग सकते में आ गए और कई तरह की आशंका फैलने लगी। इसी दौरान तत्परता  दिखाते हुए पुलिस मौके पर पहुंची व बम को कब्जे में ले लिया अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी वहां पहुंची और कुछ ही मिनटों में वापस आ गई। पुलिस के अनुसार यह पुराना बम है जो संभवत: किसी कबाड़ी के कबाड़े में आया होगा और उसने घबराकर यहां फेंक दिया होगा। फि र मामले की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस अनुसंधान कर रही है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates