Monday, 6 April 2015

दो सूने मकानों को चोर साफ कर गए


7 April 2015
जयपुर। शहर में चोर दो सूने मकानों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिवपुरी निवारू रोड निवासी गौरव कुमार अपने परिवार के साथ बाहर गया था। तभी मौका पाकर  पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुस आए और आलमारी में रखे पांच हजार रुपए, घडिय़ां, कपड़े और जेवर ले गए। घटना की जानकारी पीडि़त को घर लौटने पर लगी। इस पर पीडि़त ने झोटवाड़ा थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। वहीं दूसरी घटना में आनंदपुरी कॉलोनी मानबाग निवासी सलीम उल्लाह परिवार के साथ बाहर गई थी। पीछे से चोर उसके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर कीमती कपड़े और अन्य सामान ले गए। इस पर पीडि़त ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates