Monday, 6 April 2015

गैस सिलेण्डर भभका, पूरा परिवार झुलसा


7 April 2015
अजमेर। जिले के गंज थाना इलाके में स्थित बोराज रोड पर बड़ी नागफणी में रहने वाला परिवार सोमवार सुबह गैस सिलेण्डर भभक जाने के कारण भीषण आग की चपेट में आ गया,
अस्पताल में परिवार के दो मासूम बच्चों सहित दंपती की हालत नाजुक बनी हुई है। आग लगने से कमरे में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। जेएलएन अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मांगीलाल साहू, रेखा तथा और उनकी पुत्री तनिष्का तीनों साठ प्रतिशत झुलसे हैं, जबकि साहू का पुत्र यश चालीस प्रतिशत झुलसा है। चारों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
सिलेंडर से हुआ गैस रिसाव
गंज थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सवा सात बजे थाने पर सूचना मिली थी कि बोराज रोड पर बड़ी नागफणी के लक्ष्मी मोहल्ले में किराए के कमरे में रहने वाले मांगीलाल उर्फ  लालचन्द साहू के कमरे में आग लगी है। आग में मांगीलाल, उसकी पत्नी रेखा तथा दो मासूम बच्चे भी घिरे हुए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करण सिंह थाने के पुलिस जाप्ते के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलवाकर आग पर काबू करना शुरू कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates