Monday, 6 April 2015

हथियार से वार कर दंपती व पुत्री की हत्या

लूट के इरादे से की गई नशृंस वारदात
7 April 2015
उदयपुर। जिले के झाड़ोल थाना इलाके में रविवार  रात अज्ञात बदमाशों ने धारधार हथियार से वार कर दंपती व उसकी  पुत्री की हत्या कर  दी और फरार हो गए।
सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए।
पुलिस के अनुसार मादकी के खातीकमदी गांव निवासी शिवलाल (32) उसकी पत्नी सावित्री (30) और पुत्री रम्बा (10) तीनों अपने घर सो रहे थे। देर रात अज्ञात बदमाश उसके घर में घुसे और उन पर धारधार हथियार से वार कर  तीनों की  हत्या कर दी। सूचना सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों को  लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े देखा। साथ ही घर का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि हत्या लूट के  इरादे से की गई है। इस तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates