पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
7 April 2015
अजमेर। जिले के गेगल थाना इलाके में एक युवक ने लूट के इरादे से अपनी सास पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और चांदी के कड़े लूट फरार हो गया।
परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित नरवर गांव के भवानीखेड़ा पहाडिया में रहने वाली प्रेम रावत का दामाद कैलाश रविवार रात को शराब के नशे में आया और लूट के इरादे से घर में सो रही प्रेम रावत पर किसी धारदार हथियार से वार मौत के घाट उतार दिया और चांदी के कड़े लूट कर फरार हो गया। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कैलाश को पकड़ कर उससे चांदी के कड़े बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पास की रहता था और काफी दिनों से ससुराल वालों से अनबन चल रही थी। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया है।

0 comments:
Post a Comment