Monday, 6 April 2015

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, चार की मौत


7 April 2015
भरतपुर। जिले के नदबई थाना इलाके में रविवार देर रात एक कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद राह चलते अन्य कार चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया जहां चारों को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसा नदबई और नगर के बीच रोनीचा गांव के निकट हुआ है। घटनाक्रम के अनुसार नगर निवासी उदयसिंह अपनी बाइक पर देर रात नदबई से नगर की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे नगर निवासी तीन अन्य युवक मिल गए तथा उन्हें नगर तक ले जाने के लिए कहा। उदयसिंह ने रात में वाहन नहीं होने के कारण तीनों को अपनी कार में लिफ्ट दे दी। इस दौरान रोनीचा गांव के निकट एक ब्रेकर पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना के काफी देर बाद उधर से गुजर रहे एक वाहन चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में उदयसिंह, लालसिंह, दयाराम और पुखराज चारों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुुपुर्द कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates