प्रतापनगर से अगवा कर ले जा रहे तीन युवक आमेर में पकड़े गए
7 April 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में तीन दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त का अपहरण किया और फिर उसे बंधक बनाकर कार के जरिए दिल्ली की तरफ ले जा रहे थे।
इसी दौरान आमेर कुण्डा के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उन्हें दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार पीडि़त विकास चौधरी पुत्र रामलाल चौधरी जो कि एक निजी कार चालक है उसका तीन दोस्तों शिवपाल, दिनेश व गोविंद से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। देर रात तीनों दोस्तों ने विकास को प्रताप प्लाजा के पास बुलाया और फिर उसे बातों में लगाकार कार में बैठा लिया। थोड़ी देर बाद तीनों ने विकास को जबरन बंधक बना कार में पटक दिया और कार को लेकर दिल्ली रोड की तरफ चले गए। वहीं युवक के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर विकास के भाई सीताराम ने थाने में मामला दर्ज करवाया। विकास को ले जाते समय रास्ते में उनकी आपस में हाथापाई भी हुई। इसी दौरान आमेर कुण्डा क्षेत्र में पुलिस नाकाबंदी में कार में शोर-शराबा सुन पुलिस ने कार को चेक किया जिस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर तीनों को पकड़ लिया। बाद में मामला सामने आने पर आमेर पुलिस ने सांगानेर पुलिस को सूचित किया जिस पर सांगानेर पुलिस तीनों आरोपियों और विकास को अपने साथ थाने ले लाई। पुलिस घटना के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
0 comments:
Post a Comment