Monday, 6 April 2015


7 April 2015
जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में एक युवक के शादी से इनकार करने पर उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने का अजीबोगरीब वाकिया सामने आया है।
 पीडि़त का आरोप है कि युवती ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 2 लाख की मांग की है। युवती की धमकी से सहमे पीडि़त युवक ने अपनी पड़ोस में रहने वाली इस युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस्तगासे के आधाार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राजावास निवासी उमाशंकर ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी एक युवती से अच्छी जान पहचान थी और उसका उनके घर आना-जाना रहता था। 24 फरवरी को युवती उसके घर पर आई और उससे अपने प्रेम जाहिर करते हुए उसने शादी करने की बात कही। लेकिन उमाशंकर ने शादी करने मना कर दिया तो युवती ने उसे दुष्कर्म के मुदकमे में फंसाने की धमकी देकर शादी करने या फि र 2 लाख देने की मांग की। पीडि़त ने ऐसा करने से मना कर दिया और कोर्ट के इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates