Monday, 13 April 2015

एटीएम को काट नकदी लूटने का प्रयास


बंैक के पीछे से ताला तोड़ अन्दर घुसे लुटेरे
चूरू। जिले के सुजानगढ कस्बे में रविवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने एक बैंक  के पीछे गली से ताला तोड़ अन्दर घुसने के बाद नीचे लगे एटीएम को लूटने का प्रयास किया तथा वारदात को अन्जाम देने में सफल नहीं होने पर एटीएम व उसके केबिन में तोडफ़ोड़ कर फरार हो गए। सोमवार सुबह जब लोगों ने एटीएम के आसपास तोड़ फोड देखी तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार सुजानगढ़ के बस स्टेण्ड के निकट वेलकम होटल और प्रेम टैण्ट हाउस के बीच वाली गली में एक मकान की दूसरी मंजिल पर स्टेट बैंक आफ  बीकानेर है। उस मकान के पीछे एक गली है। बैंक के नीचे के हिस्से में एक दुकान में एटीएम के लिए केबिन बनाया जा रहा था। इसके चलते एटीएम को मकान के अंदर ही अस्थाई रूप से रखा गया था। यह एटीएम बैंक के खुलने और बंद होने तक ही चलता था।  देर रात अज्ञात लुटेरे पीछे की गली से मकान में घुसे तथा दो दरवाजों को तोड़कर एटीएम तक पहुंच गए। इसके बाद लुटेरो ने एटीएम को काटकर पैसे निकालने की कोशिश की किन्तु इसमें सफल नहीं हो पाए। इसके चलते लुटेरों ने जाने से पहले अस्थाई एटीएम के लिए बनाए गए केबिन तथा एटीएम की स्क्रीन को भारी वस्तु से प्रहार कर तोड़ दिया।  सुबह जब लोगों ने बाहर से एटीएम का केबिन टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि अस्थाई एटीएम होने के कारण वहां कोई चौकीदार और सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे। हालांकि लुटेरे पूरे प्रयास के बाद भी एटीएम को तोडने में नाकाम रहे और एटीएम में रखी नकदी सुरक्षित रही।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates