Monday, 13 April 2015

एटीएम से तोडफ़ोड़ कर रुपए निकालने का प्रयास


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने इलाके में स्थित एक एटीएम तोडफ़ोड़ कर रुपए निकालने के प्रयास किया। लेकिन वारदात को अंजाम देने में असफल होने पर बदमाश युवक एटीएम का शीशा तोड़कर फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस  के अनुसार इलाके में स्थित अपेक्स कॉलेज के बाहर एक्सिस बैंक का एटीएम लगा हुआ है। रविवार रात अपेक्स कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजन हुआ था, कार्यक्रम को देखने के लिए गार्ड कुछ समय के लिए अन्दर चला गया। इसी दौरान अज्ञात बदमाश युवक एटीएम में घुसे और मशीन से तोडफ़ोड़ कर रुपए निकालने का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने में असफल रहे तो एटीएम को शीशा तोड़कर वहां से फरार हो गए। सूचन  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates