Monday, 13 April 2015

चिकित्सक व परिवार को बंधक बना डकैती


नागौर। जिले के डेगाना थाना इलाके में रविवार देर रात एक चिकित्सक  व उसके परिवार को बंधक बना कर डकैत उसके घर से 35 हजार रुपए की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण लूटकर भाग गए।







पुलिस ने बताया कि थाना इलाके में ही  चिकित्सक राजेश वर्मा के घर देर रात आठ दस लोग पहुंचे तथा घर में चोरी का प्रयास किया। इस दौरान जाग हो जाने के कारण लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया तथा पूरे घर की तलाशी ली। हालांकि लुटेरों के ज्यादा नकदी हाथ नहीं लगी तथा वे 35 हजार रुपए और आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की लेकिन तब तक वे फरार हो गए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates