हादसे में तीन की मौत,दो घायल
झुंझुनूं। जिले के बिसाऊ थाना इलाके के गांव सेसू के बस स्टैण्ड के पास सोमवार तड़के साढ़े चार बजे ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोडकर फरार हो गया।
सोमवार सुबह जब सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे कुछ युवक दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का शिकार युवक आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े बताए गए हैं, जो चुराई गई बोलेरो से कही जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार थाना इलाके के देंचू बस स्टेण्ड के निकट सुबह करीब पांच बजे एक बोलेरो की सामने से आ रहे एक ट्रक से भिडंत हो गई। हादसे में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सुबह जब सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ रहे कुछ युवकों ने एक दुर्घटनाग्रस्त बोलरो देखकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बोलेरो में सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इसमें एक युवक को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया वहीं दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा बोलेरो में दो अन्य युवक भी घायल थे जो अस्पताल पहुंचने से पहले ही वहां से भाग गए। मृतकों की पहचान दलेलपुरा निवासी राजा उर्फ राजकुमार, सज्जनमीणा निवासी दलेलपुरा और महेन्द्र सैनी निवासी हरिपुरा उदयपुरवाटी के रूप में हुई है।
पुलिस का मानना है कि यह पांच लोगों की गैंग थी जो बोलेरो चोरी कर किसी वारदात को अंजाम देेने के लिए निकली थी लेकिन सुबह उनकी गाड़ी ट्रक की चपेट में आ गई। इसके कारण अपने साथियों को छोड़कर दोनों युवक वहां भाग निकले। पुलिस ने तीनों मृतकों के परिजनों का सूचना दे दी है तथा मौके से भागे दोनों युवकों के अलावा ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment