Monday, 13 April 2015

खाना बनाते समय महिला के कपड़ों ने पकड़ी आग


गंभीर रूप से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत 
जयपुर। संजय सर्किल थााना इलाके में घर में खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग जाने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों से झुलसी महिला को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया  गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मृतका नेहा (23)पत्नी  राकेश कुमार निवासी  माली कॉलोनी चांदपोल चार मार्च को खाना बना रही थी। इस दौरान स्टोव भभकने से महिला के कपड़ों मेें आग लग गई जिसे परिजनों ने एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार करीब 70 से 8 0 प्रतिशत झुलसी हालत में उसे भर्ती करवाया गया था। वहीं पुलिस बयान में महिला ने दुर्घटनावश जलने की बात कही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates