Monday, 13 April 2015

गंाधी नगर एसीपी कार्यालय की दीवार में घुसी स्कार्पियो

मोबाइल पर बात करने के दौरान हुआ हादसा
जयपुर। मोबाइल फोन पर मशगूल एक युवक की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गांधीनगर एसीपी कार्यालय में दीवार तोड़ जा घुसी। हादसे में स्कार्पियो सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो जब्त कर मामले की जांच शुरू कर  दी है।            
पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो मेें एक सवार युवक  तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गांधीनगर एसीपी कार्यालय की दीवार में जा घुसा । पुलिस ने बताया कि घायल युवक का नाम रूपेश मीणा पुत्र दानाराम बजाज नगर का रहने वाला है और पाससोर्ट कार्यालय में कर्मचारी है। रूपेश मीणा रविवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे किसी को नारायण सर्किल पर किसी को छोड़ कर घर जा रहा था। इस दौरान गांधी सर्किल पर उसका मोबाइल फोन बजा और बात करते समय स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई और  गांधीनगर एसीपी कार्यालय की दीवार में जा घुसी और दीवार  तोड़ दी। पुलिस ने स्कार्पियो को गांधी नगर थाने में जब्त कर मामले की जांच-पड़ताल में शुरू कर है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates