Sunday, 12 April 2015

विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़

Image result for chhedchhad13 April 2015
जयपुर। राजधानी में आए दिन मनचलोंं की हरकतों का शिकार होने वाली महिलाओं में अब विदेशी महिलाएं भी शामिल होने लगी हैं। इंग्लैंड से जयपुर भ्रमण के लिए आई एक युवती के साथ एक टैक्सी ड्राइवर ने छेड़छाड़ की।
घटना से आहत युवती ने ब्रह्मपुरी  थाने पहुुंचकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार गोविन्द नगर स्थित होटल राजपूताना हवेली रूफ  टॉप पर ट्यूरिस्ट व्हीकल चलाने वाले ड्राइवर ने ही विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ कर डाली। छेड़छाड़ करने वाला टेक्सी ड्राइवर सलीम खान है । जिस गाड़ी में विदेशी महिला जयपुर घूमने आई थी वह इंग्लैण्ड की है और ट्यूरिस्ट व्हीकल ड्राइवर सलीम खान के साथ जयपुर आई थी। बीती रात ड्राइवर ने होटल की छत पर विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ की । विदेशी महिला पर्यटक की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates