अजमेर। जिले में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पाकिस्तानीओं व कुछ पैसे के लिए पैसे के लिए देश के सुरुक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सुरक्षा में सेंध ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।
दरअसलए यहां फर्जी आईडी कार्ड से पाकिस्तान से आए जायरीन को मोबाइल सिम कार्ड बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह सिम कार्ड एक, दो को नहीं पाकिस्तान से आए चार जायरीनों को बेचे गए हैं। इसका खुलासा खुफिया विभाग की जांच में हुआ है।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीपीओ के बाहर बैठे युवक सुरेश ने पाकिस्तानी जायरीनों को ये सिम कार्ड बेचे हैं। खुफिया विभाग की माने तो पैसे कमाने के लालच में युवक सुरेश ने पाकिस्तानी जायरीनों को ये सिमकार्ड उपलब्ध करवाए हैं। मामला सामने आते ही खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामला खुलते ही सिमकॉर्ड से किन-किन को कॉल किया गया है। साथ ही इनकमिंग कॉल्स की डिटेल भी खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही विभाग मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर रहा है। पाकिस्तान से आए जायरिनों से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पाकिस्तान से अजमेर आए जायरिनों के दल में 431 सदस्य शामिल है। दल 6 दिन अजमेर रुकने के बाद 28 अप्रेल को दिल्ली होते हुए पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।
0 comments:
Post a Comment