Monday, 27 April 2015

बस में जेब तराश ने रुपए पार

जयपुर। गांधीनगर थाना इलाके में बस से जाते समय एक युवक की जेब से जेब तराश ने हजारों रुपए निकाल फरार हो गया। वारदात का पता चलने पर पीडि़त  थाने पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुष्पेन्द्र पाठक  निवासी  कृष्णाविहार विस्तार हीरापथ मानसरोवर ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह  नारायण सर्किल से बस में बैठ कर घर जा रहा था। बस मे  काफी भीड़-भाड़ थी,जिस कारण बस में  धक्का-मुक्की   हो रही थी, कुछ दूरी तरह पर किराए देने के लिए जेब में हाथ डाला तो उसकी जेब कटी हुई थी और रुपए गायब थे। इस वारदात के बारे में पीडि़त ने परिचालक को बताया और बस में तलाश करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाने पहुंच कर मामले की जानकारी दी। पीडि़त ने बताया कि वारदात के समय 8 हजार रुपए की नकदी आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य  कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates