Monday, 27 April 2015

मारपीट कर लूटी नकदी भागते हुए गाड़ी में की तोड-फोड़

जयपुर। सांगानेर  थाना इलाके में रविवार रात को नौकरी कर लौट रहे  एक युवक से तीन अज्ञात  लड़को ने मारपीट कर नकदी लूट ली और उसकी कार में तोड-फोड़ कर मौके से फरार हो गए। पीडि़त थाने पहुंचा और अज्ञात लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज करवाया ।



पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सीताराम शर्मा  निवासी गांव केसावाली थाना मुहाना मण्डी रविवार की रात  को सांगासेतु पुलिया सांगानेर से अपनी स्कार्पियो से घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में अज्ञात तीन लड़कों ने उसकी स्कार्पियो के आगे आकर रूकवाया और बिना किसी बात को लेकर मारपीट करनी शुरू कर दी है। पीडि़त के शोर मचाने के पर आस-पास के लोगों को आता देख तीनों लड़के ने उसके पास से नकदी व मोबाइल लूटा और गाड़ी में तोड-फोड़ कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन तीनों लड़को का कोई पता नहीं चल पाया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates