जयपुर। खोनागोरियान थाना इलाके स्थित आगरा रोड स्थित पालडी मीणा में सोमवार की सुबह बस्सी की ओर से आ रही एक लो फ्लोर बस के पीछे से आई रोडवेज बस ने भिडं़त हो गई। हादसे में एक दर्जन सवारियां घायल हो गई। इनमें से पांच जनों को इलाज के लिए अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया।
पुलिस के अनुसार थाना इलाके में सुबह करीब 8.30 बजे पालडी मीणा के राजेश कोच के सामने बस्सी की ओर से आई लो फ्लोर बस जैसे ही रुकी पीछे से आ रही एक रोडवेज ने उसके टक्कर मार दी। इसके चलते लो फ्लोर में सवार दर्जन सवारियां अपनी सीटों से नीचे गिर पडी तथा एक व्यक्ति लो फ्लोर बस से नीचे आ गिरा। घटना के बाद दोनों बसों में चीख पुकार मच गई। राह चलते लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों बसों को रास्ते हटाया तथा यातायात सुचारू करवाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज की बस दौसा डिपो की है और सुबह सवारियों को लेकर जयपुर की ओर आ रही थी। इस बीच लो फ्लोर बस के एकाएक ब्रेक लगा देने के कारण रोडवेज अनियंत्रित हो गई और उसके टक्कर मार दी।

0 comments:
Post a Comment