Monday, 27 April 2015

जेब काटते पकड़े गए चोर को लोगों ने धुनाई

जयपुर।  सांगानेर थाना इलाके में एक युवक को बस में जेबतराशी करना महंगा पड़ गया। जेब काटते पकड़े जाने पर लोगों ने युवक की पिटाई कर दी तथा बाद में पुलिस को सौंप दिया।  पुलिस के अनुसार मानसरोवर के दादूदयाल नगर निवासी विनोद बस से जा रहा था।
इस दौरान सांगानेर के मालपुरा गेट बस स्टेण्ड पर जब वह बस का इंतजार कर रहा था तो पीछे से एक युवक ने जेब से उसका पर्स निकाल लिया। विनोद ने इसकी भनक लगते ही हो हल्ला मचाना शुरू दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने तुरंत आरोपी शकील अहमद नाम के एक चोर को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शकील को हिरासत में लिया। पीडि़त विनोद ने सांगानेर थाने में मामला भी दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के खुलासे में जुटी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates