Monday, 27 April 2015

घर में घुसकर दंपति के साथ लूटपाट

Image result for dakuविरोध करने पर लुटेरों ने की पति की हत्या
लाठियों से ताबड़-तोड़ वार कर उतरा मौत के घाट
लाखों रुपए की नकदी व जेवरात लेकर फरार
चेहरे पर नकाब लगा कर आए थे 6 बदमाश
टोंक। जिले के घाड़ थाना इलाके में रविवार की रात कुछ अज्ञात बदमाश एक घर में घुसे और दंपति से मारपीट कर लाखों के जेवरात व नकदी लूटी ।


इस दौरान दंपति की आखं खुल जाने के कारण जब विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों पर  पर लाठियों से वार कर दिया और  पति  मौत हो गई । सोमवार सुबह सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयाना करने के बाद मामला दर्ज कर  जांच पड़तला शुरू कर दी है।
  हैड कांस्टेबल केसरलाल ने बताया कि मूलत: सवाईमाधोपुर निवासी राजपाल (47) अपनी पत्नी राजकुमारी (44) के साथ इलाके में स्थित सरौली गांव में रहता था। रात को राजपाल अपनी पत्नी के राजकुमारी के साथ कमरे में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात आधा दर्जन  बदमाश लाठियों लेकर उसके घर में घुसे और घर को खंगालना शुरू कर दिया। इसी दौरान दंपति की आंख खुल गई। जिस पर दंपति ने उनका विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। लाठियों के ताबड-तोड़ बार करने पर राजपाल की मौके हो गई, वहीं राजकुमारी बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश  वहां से लाखों रुपए के जेवरात और डेढ़ लाख रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए। सोमवार सुबह सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक राजपाल और घायल राजकुमारी को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। घायल महिला ने पुलिस को बताया कि सभी आधा दर्जन बदमाश चेहरे पर नकाब लगा कर आए थे।   पुलिस ने लूट और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates