जयपुर। माणकचौक थाना इलाके में एक कर्मचारी ज्वलैरी की दुकान से सोने का तार ले भागा। वारदात का पता चलने पर पीडि़त थाने पहुंचा और कर्मचारी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया।पुलिस के अनुसार शफीउल हुसेन निवासी मारूजी का चौक घी वालो का रास्ता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि उसकी जौकरी बाजार में ज्वलैरी की दुकान है। उसके वहां काम करने वाला कर्मचारी राजेश वर्मन शनिवार को उसकी दुकान से सोने का तार लगभग 10 इन्च को चुरा ले गया । वारदात का पता चलने पर पीडि़त थाने पहुंचा और कर्मचारी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment