Monday, 27 April 2015

रिलायंस जियो के खिलाफ मामला दर्ज

जयपुर। शहर में बिना अनुमति के टावर लगाने के मामले में आखिरकार जेडीए हरकत में आ गया है। जेडीए के जोन एक प्रवर्तन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह की ओर से गांधी नगर थाने में रिलायंस जियो कंपनी के खिलाफ  मामला दर्ज करवाया गया है।








शैलेन्द्र की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस जियो कम्पनी ने बिना अनुमति गांधी पथ टोंक रोड जंक्शन के पास 4जी टावर लगाया है। साथ ही सरकारी सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने थ्री पीडीपीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि रिलायंस जियो की ओर से शहर में 4जी के टावरों का जाल बिछाया जा रहा हैए इसमें भी अधिकतर टावर बिना अनुमति के लगावाए जा रहे है और कई स्थानों पर आमजन इसका विरोध कर रहे है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates