Monday, 27 April 2015

छेड़छाड़ के बाद उपजा तनाव

Image result for chhedchhadकरौली। कोतवाली थानर इलाके में समुदाय विशेष के युवकों के बाइक सवार महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद करौली में तनाव व्याप्त हो गया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर इन युवकों की हरकतों का विरोध करने पर आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया तो इन युवकों ने अपने ही समुदाय के कई लोगों को बुला लिया।















इन उपद्रवी युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध कर रहे लोगों के साथ मारपीट की और उनकी दोनों बाइकों को आग के हवाल कर दिया। मामले में पुलिस ने उपद्रवियों के आगे समर्पण करते हुए किसी भी उपद्रवी की गिरफ्तारी नहीं की है।
सूत्रों के अनुसार रविवार देर रात को वजीरपुर इलाका स्थित दरवाजे के पास से शादी से लौट रहे आकाश चतुर्वेदी और कपिल शर्मा के साथ बाइक सवार महिलाओं पर समुदाय विशेष के बदमाश युवकों ने छेड़छाड़ की। इससे आहत जब कपिल, आकाश, अनीश समेत अन्य लोगों ने घटना का विरोध किया तो इन युवकों ने अपने ही समुदाय के दर्जनों युवकों को बुलाकर लिया। इन उपद्रवियों ने छेड़छाड़ का विरोध कर रहे आकाश, कपिल और अनीश के साथ मारपीट की और दोनों बाइक को आग के हवाले कर दिया। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है।  

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates