जयपुर। खोहनागारियान थाना इलाके में एक शातिर भूमाफिया शाबिर खान ने कागजों में ही कॉलोनी काट दी और लोगों की मेहनत की कमाई लेकर फरार हो गया।
शातिर भूमाफिया ने खुद की जमीन नहीं होते हुए भी कागजों में कॉलोनी काट दी। एक के बाद एक कई मुकदमें दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक भूमाफिया साबिर खान पुत्र नासीर खान खोहनागोरियान में ईदगाह के पास रहता है। साबिर ने खोहनागोरियान के पास खाली पडी करीब सत्रह बीघा जमीन का नक्शा बना लिया और उस पर बरकतनगर तृतीय के नाम से आवासिय कॉलोनी कागजों में बनाकर बेच दी जबकि यह जमीन किसी और की है और उसने कभी बेची ही नहीं। खाली पड़ी जमीन को देखकर शातिर भूमाफिया ने नक्सा तैयार करवा लिया। उसके बाद बाजार में अपने ही रिस्तेदार दलालों को छोडकर ठगी करने लगा। साबिर ने लोगों को सूरजपोल गेट गृह विकास सहकारी समिति के पट्टे भी दिए। जब भी किसी खरीदार ने साबिर से जमीन दिखाने के लिए कहा तो झांसा देता रहा है कि अभी कॉलोनी में डवलपमेंट का काम चल रहा है। कई महिने तक झांसे में आने के बाद पीडि़त लोगों ने पता किया तो सामने आया कि बरकतनगर तृतीय के नाम से खोहनागोरियान में कोई कॉलोनी है ही नहीं। शातिर भूमाफिया साबिर के खिलाफ खोहनागोरियान थाने में पांच छह मामले दर्ज है। एक एफआईआर पाटियों की ढ़ाणी खोहनागोरियान निवासी मुनवर खान ने दर्ज करवाई है। साबिर ने मुनवर से प्लाट के फर्जी पट्टे देकर पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। वहीं एक मामला कानोता थाने में दर्ज है।
सस्ती जमीन बेचकर फंसाता
जानकारी के मुताबिक शातिर भूमाफिया ने जिस जमीन पर कॉलोनी काटना ंबताया, वहां एक बीघा जमीन का भाव ही करीब एक करोड रुपए बीघा का है। भूमाफिया ने बाजार में अपने दलाल छोड रखे थे। जो अच्छी लोकेशन पर सस्ते में जमीन दिलाने का झांसा देकर भूमाफिया के लिए काम कर रहे थे। जिस जगह को बताकर आरोपी ने कॉलोनी काटी, वहां सस्ते में जमीन देखकर लोग फंसते ही चले गए।
गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे है। शाबिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने कई संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
-हरजीलाल यादव, थानाप्रभारी खोहनागोरियान
0 comments:
Post a Comment