जयपुर। सीबीआई रविवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतापनगर एक्सिस बैंक की लूट समेत राज्यभर में एक दर्जन एटीएम लूट की दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके निमेष चौधरी को हरियाणा से गिरऊ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक प्रतापनगर निवासी निमेष चौधरी और उसकी पत्नी रुखसार समेत चार आरोपियों ने 14 जनवरी की रात को गैस कटर की सहायता से 16 लाख रुपए से ज्यादा रुपए लूट लिए थे। आरोपी निमेष के खिलाफ अजमेर में पोस्ट ऑफिस में सहायक पद पर रहते हुए करोड़ों रुपए के मामले में सीबीआई ने रविवार को देर रात कार्रवाई करते हुए हरियाणा से निमेष को गिरफ्तार कर लिया। निमेष राज्यभर में एक दर्जन से ज्यादा एटीएम लूट की वारदातों क ो अंजाम दे चुका है।
0 comments:
Post a Comment