जयपुर। करणी विहार थाना पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे 33 मोबाइल, एक लेपटॉप और करीब 3 लाख रुपए की पर्चियां बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि उनको फोन पर सूचना मिली कि विद्यानगर में आईपीएल मैच पर कुछ लोग सट्टा लगा कर खाई वाली कर रहे हंै। सूचना पर पुलिस ने बताए मकान पर पहुंच तलाशी ली तो किशन, अरुण कुमावत, गुंजन और राजकुमार सट्टा लगाते मिले। सभी आरोपी मोबाइल सैटो के जरिए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते मिले।
0 comments:
Post a Comment