Sunday, 26 April 2015

बाइक सवार पांच जनों को पिकअप ने मारी टक्कर

पिता-पुत्री की मौत,3 घायल
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में रविवार शाम शीतला कट पर बाइक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। घटना में पिता-पुत्री की मौके पर ह मौत हो गई जबकि तीन जने घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस ने बताया कि चाकसू से जाडोली निवाई जाते समय शीतला कट के पास एक पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के समय रामसहाय बैरवा (35) निवासी जाडोली अपनी पत्नी बादाम बाई, पुत्र मनोज,पुत्री पिंकी और विमला के साथ बाइक पर सवार था। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की भिड़ंत हो गई जिसमें रामसहाय और विमला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया वहीं घायल बादाम, पिंकी, मनोज को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया।  

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates