Tuesday, 14 April 2015

अन्तरर्राज्य नकबजनी गैंग का पर्दाफ ाश तीन गिरफ्तार

एक दर्जन वारदातों को दे चुके अंजाम
15 April 2015
जयपुर। आमेर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अन्तरराज्यीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शमीम उर रहमान निवासी नूरानी मस्जिद के पास  ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से नगदी - जेवरात समेत अन्य सामान चुरा लिया था।

पुलिस को अनुसंधान में नाई की थङी मे सुनसान मकानों के आसपास एक गैंग के घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस ने अयूब खाँ पठान निवासी चारदरवाजा पुलिस थाना रामगंज, दानिश कुरैशी निवासी बास बदनपुरा पुलिस थाना गलतागेट, अब्दुल कादिर शेख निवासी सैय्यद कॉलोनी पुलिस थाना गलता गेट कामा नगर नाई की थङी में तीनो को संदिग्ध अवस्था मे घूमते पाए जाने पर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो तीनों ने कामा नगर नाई की थङी मे सूने मकानों मे करीब दर्जन भर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। सभी आरोपी उत्तरप्रदेश के मूल रूप से निवासी हैं। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। आरोपीयान से नकबजनी की अन्य वारदात खुलने की सम्भावना है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates