15 लाख रूपए की फिरौती मांगीसूचना से मचा हड़कंप,जयपुर पुलिस जुटी तलाश में
15 April 2015
जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रहे एक छात्र का रहस्यमय ढंग से अपहरण होने की सूचना के बाद से जयपुर पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। अपहरणकर्ताओं ने छात्र को छोडऩे के लिए 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। घटना के संबंध मेंअपह्त छात्र के मामा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि लालकोठी स्थित एक पीजी निवासी सन्नी पटेल सेंट जेवियर कालेज में बीए द्वितीए वर्ष का छात्र है। सोमवार को सन्नी के रुम पर उसके तीन दोस्त आए और उसको अपने साथ ले गए। इसके बाद से सन्नी का कोई पता नहीं चल सका है। अपह्त छात्र मूलत: मध्यप्रदेश निवासी है। पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं से जांच-पड़ताल में जुटी है।
यूं पता लगा घटनाक्रम
सोमवार शाम को अपने रूम से गए छात्र के पिता के पास एक फोन आया जिसमें उसके बेटे का अपहरण करने की जानकारी देकर 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। घटना की जानकारी मिलते ही घबराए उसके पिता ने जयपुर में रहे सन्नी केमामा को फोन किया और उसे पूरी घटना की जानकारी दी। अपह्त छात्र के मामा ने पुलिस में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मोबाइल नम्बरों के आधार पर जांच शुरू कर दी र्है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया में मामला आपसी लेन-देन का प्रतीत हो रहा है।
0 comments:
Post a Comment