चार की मौके पर मौत, एक घायल15 April 2015
जोधपुर। मंगलवार शाम को जिले के भोपालगढ थाना इलाके नागौर-जोधपुर रोड़ पर सड़क किनारे खड़े व्यक्तियों को नागौर से जोधपुर की आ रही एक निजी बस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला समेत चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल महिला को जोधपुर रैफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे कुछ लोग के ग्राम डोडीयाल घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान नागौर से जोधपुर की तरफ आ रही एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया। एकाएक हुए इस हादसे में चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मोहनगिरि(48)निवासी हमीराना, सोहनालाल राव(50) निवासी जोरावर पुरा, विकास गिरी(5) पुत्र महिपाल गिरि और बाबू(8) पुत्र महिपाल गिरि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुन्नीदेवी(30) पत्नी महिपाल गंभीर घायल हो गई। घायल मुन्नी देवी को जोधपुर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां पर उसका उपचार जारी है।
0 comments:
Post a Comment