Tuesday, 14 April 2015

बेकाबू निजी बसों ने छीन ली 12 जिन्दगियां

बूंदी में बस-जीप में भिड़ंत में 8 मरे 
गुरुद्वारे पर मत्था टेक लौट रहे थे सभी मृतक 
जोधपुर में सडंक किनारे खड़े 4 यात्रियाों को बस ने कुचला,मौत
15 April 2015
बूंदी/जोधपुर। राज्य के दो अलग-अलग जिलों में निजी बसो ने कहर बरपाते हुए एक दर्जन जिन्दगियों को छीन लिया। पहले हादसे में जिले के केशवरायपाटन कस्बे के पास गामच गांव में एक निजी बस और एक जीप में जोरदार भिडं़त हो गई।  इस दर्दनाक हादसे में कोटा स्थित गुरुद्वारे पर मत्था टेककर घर लौट रहे कार सवार सभी आठ जनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद बस अनियंत्रित होकर गड्डे मेंं जाकर रूक गई। घटना के बाद चालक  मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में चकनाचूर हुई जीप से शव को निकालने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कस्बे की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी जाम लग गया। हादसे की सूचना के बाद समूचे कस्बे में कोहराम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को सवेरे केशवरायपाटन से अलग-अलग परिवारों के आठ सदस्य कोटा स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए गए हुए थे। वापिस लौटते समय शाम करीब पौने 6 बजे गामच गांव के निकट केशवरायपाटन से आती हुई एक बेकाबू निजी बस ने जीप को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप में सवार आठों जनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

यह हुए अकाल मौत का शिकार
पुलिस के अनुसार मृतकों में फूलविन्दर(20) पत्नी कुलदीप सिंह, सुखविन्दर कौर(40) और उनकी पुत्री किरणजीत (15), परविन्दर कौर(26) पत्नी हरपाल सिंह, हरमनजोत(10) पुत्री अवतार सिंह, हरदेव सिंह(40) और उनके पुत्री आशु(6) और पुत्र सत्येन्द्र सिंह की मौत हो गई। मृतकों में परविन्दर कौर निवासी बरौनी जिला बारां को छोड़कर सभी केशवरायपाटन के रहने वाले हैं।  


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates