15 April 2015
जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने क्रिकेट पर सट्टा लगाते हुए 2 जनों को गिरफ्तार कर उनसे एक लेपटॉप, 3 मोबाइल को जब्त किया और करीब 40 हजार रुपए की हिसाब पर्चियां बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
थानाप्रभारी रामसिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दड़ा मार्केट स्थित एक मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा कर खाईवाली करने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने बताए मकान दबिश दी तो दो लोग मोबाइल सैटो के जरिए मैच पर सट्टा लगाकर खाईवाली करते हुए पाए गए। पुलिस ने आरोपियों रजत जैन और योगेश पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने क्रिकेट पर सट्टा लगाते हुए 2 जनों को गिरफ्तार कर उनसे एक लेपटॉप, 3 मोबाइल को जब्त किया और करीब 40 हजार रुपए की हिसाब पर्चियां बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
0 comments:
Post a Comment