जयपुर। झोटवाडा पुलिस ने चार साल पहले उद्योगपति के बेटे को फ ायर कर धमाकाने और जान से मारने की धमकी देकर रुपए ऐंठने के जुर्म मे एक आरोपी को रिफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम कैलाश विश्नोई ने बताया कि चार वर्ष पूर्व अम्बाबाडी बालाजी मन्दिर के पास शर्मा सरिया के मालिक घासीलाल शर्मा के बेटे विकास शर्मा अपनी बीएमडब्ल्यू कार में जा रहा था।
तभीे एक सफेद रंग की स्काॅिर्पयो गाडी ने ऑवरटेक किया और उसको रूकवाकर 6-7 बदमाश विकास का
अपहरण करने की नीयत से नीचे उतरे लेकिन आम रास्ता होने के कारण हडबडाहट के कारण यह अपराधी उसका अपहरण नहीं कर पाए और उस पर हथियार से फ ायर कर भाग गए।
घटना से घबराए परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं थी। इसके बाद अपराधियों ने फोन पर धमकी देकर फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने मामले में पुरुषोतम पंजाबी निवासी गणेश कॉलोनी झोटवाडा, नीरज जांगिड़ निवासी अग्रसेन नगर झोटवाडा , आनंद कुमार,आशीष वर्मा दोनों निवासी वेदजी का चौराहा निवारू रोड , बलदेव निवासी डाबडी रामपुरा, राहुल कुमावत निवासी सत्यनगर झोटवाडा , रविन्द्र मीणा , विकास उर्फ विक्की , सागर प्रजापत व उम्मेद सिह निवासी श्रीरामनगर झोटवाडा को गिरफ्तार कर लिया था। योजना का मुख्य सरगना भूपेन्द्र प्रजापत निवासी गांव बाईस मण्डा भोपावास थाना कालवाड निवासी ओके प्लस अपार्टमेन्ट कनक वृन्दावन सिरसी रोड थाना करधनी को गिरफ्तार कर लिया।
0 comments:
Post a Comment