Tuesday, 14 April 2015

मजदूर बनकर बनाते थे कपड़ा फक्ट्रियों को निशाना

             
पांच शातिर चोर गिरफ्तार, एक वाहन जब्त
15 April 2015
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने कपड़ा फैक्ट्रियों को निशाना बनाकर लाखों रुपए का माल साफ करने वाले पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से माल बरामद कर एक वाहन को जब्त किया है।
पुलिस ने मामले को खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर पांच दिन पूर्व चुराया गया कपड़ा बरामद कर लिया।
पुलिस थनाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के अनुसार थाना इलाके  में स्थित रंगाई-छपाई कपड़ा फैक्ट्रियों में पिछले कई माह से कपड़ा चोरी की वारदातें हो रही थी। जिनकी रोकथम के लिए पुलिस ने टीम का गठन कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। मंगलवार सवेरे सांगानेर स्थित कुम्हारों की ढाणी में एक लोडिंग में सवार पांच जनों के संदिग्ध अवस्था में घूमने की सूचना पुलिस को मिली। पुििलस ने वाहन को रोककर उनसे पूछताछ की तो वे संताषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने इस पर शंकर लुहार निवासी मुहाना मोड, नितेष साहू शिवराज कालोनी सांगानेर, सुभाष गुर्जर निवासी इटावा उत्तरप्रदेश हाल किराएदार माल की ढाणी सांगानेर, रणजीत सिंह राजपूत निवासी जिला इटावा उत्तरप्रदेश हाल किराएदार मकान पारदीया अस्पताल के सामने सांगानेर, कुलदीप राजपूत निवासी रमीका बड थाना बडपुरा ंिजला इटावा यूपी हाल किराएदार माल की ढाणी सांगानेरको गिरफ्तार कर लिया।
यूं देते वारदात को अंजाम
आरोपियों ने मुहाना क्षेत्र में स्थित रगांई-छपाई कपड़े की फैक्ट्रियों में ही मजदूरी करते थे और रैकी कर रात्रि में जिस फैक्ट्री में गार्ड नहीं होते उस फैक्ट्री में घुसकर ताला तोड़कर कपड़ा चोरी कर उक्त लोडिंग वाहन में रखकर खेनागोरियान स्थित कपड़ा कबाड़ी को बेचकर आना कबूल किया। इस पर पुलिस ने खोनागोरियान से पांच दिन पूर्व चुराया गया माल बरामद कर कपडा कबाड़ी दुर्गपाल पुत्र डालचन्द जाटव निवासी रहीम नगर खोनागोरियान के गोदाम से करीब 7500 मीटर कपड़ा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। चुराए गए कपड़े की कीमत बाजार में करीब 4 लाख रुपए थी। आरोपियों ने मुहाना क्षेत्र में कपड़ा चोरी की 10-12 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates