आक्रोशित लोगों ने किए बाजार बंद
15 April 2015
झुंझुनू। चिड़ावा कस्बे चोरों ने पुलिस व्यवस्था को धता बताते हुए एक ही रात में दो मंदिरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदीऔर जेवरात लूट लिए। सवेरे मंदिर में दर्शन करने के लिए गए श्रद्धालुओं को चोरी की वारदात का पता चला वैसे ही पुलिस के प्रति रोष फूट पड़ा। स्थानीय लोगों इकठ्ठे होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साई भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ ने पूरा बाजार बंद करवा दिया। मौके पर पहुंचे आला-अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को जल्द ही चोरों को पकडऩे का आश्वासन दिया इसके बाद मामला शांत हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एफएसएल की मदद से जांच शुरू कर दी है। वारदातों से गुस्साए व्ययपारियों ने पांच घंटे बाद बाजार खोला।
पुलिस ने बताया कि थानान्तर्गत कस्बे में करणी माता और जमुवाय माता के पास-पास मंदिर हंै। सोमवार रात्रि को अज्ञात चोर छत के रास्ते से पहले करणी माता के मंदिर में पहुंचे जहां से करीब 50 तोला सोने के जेवरात,एक दर्जन चांदी के छत्र,एक सोने की छोटी घण्टी, दानपात्र से करीब 34 हजार रुपए सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। उसके बाद चोर जमुवाय माता के मंदिर के पट के ताले तोड़कर भीतर घुस आए और दस तोला सोने के जेवरात, चार चंादी के छत्र सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। जैसे ही मंगलवार तड़के पुजारी पूजा करने पहुंचा तो घटना का पता चला। एक साथ दो मंदिरों में चोरी होने की सूचना जैसे ही इलाक में फैली काफी तादाद में लोग इकठ्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए लोग बाजार बंद करवाकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे आला-अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शंात करके बाजार खुलवाया। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
15 April 2015झुंझुनू। चिड़ावा कस्बे चोरों ने पुलिस व्यवस्था को धता बताते हुए एक ही रात में दो मंदिरों को निशाना बनाकर लाखों रुपए की नकदीऔर जेवरात लूट लिए। सवेरे मंदिर में दर्शन करने के लिए गए श्रद्धालुओं को चोरी की वारदात का पता चला वैसे ही पुलिस के प्रति रोष फूट पड़ा। स्थानीय लोगों इकठ्ठे होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साई भीड़ को समझाने का प्रयास किया लेकिन उग्र भीड़ ने पूरा बाजार बंद करवा दिया। मौके पर पहुंचे आला-अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को जल्द ही चोरों को पकडऩे का आश्वासन दिया इसके बाद मामला शांत हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एफएसएल की मदद से जांच शुरू कर दी है। वारदातों से गुस्साए व्ययपारियों ने पांच घंटे बाद बाजार खोला।
पुलिस ने बताया कि थानान्तर्गत कस्बे में करणी माता और जमुवाय माता के पास-पास मंदिर हंै। सोमवार रात्रि को अज्ञात चोर छत के रास्ते से पहले करणी माता के मंदिर में पहुंचे जहां से करीब 50 तोला सोने के जेवरात,एक दर्जन चांदी के छत्र,एक सोने की छोटी घण्टी, दानपात्र से करीब 34 हजार रुपए सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। उसके बाद चोर जमुवाय माता के मंदिर के पट के ताले तोड़कर भीतर घुस आए और दस तोला सोने के जेवरात, चार चंादी के छत्र सहित अन्य सामान चुराकर ले गए। जैसे ही मंगलवार तड़के पुजारी पूजा करने पहुंचा तो घटना का पता चला। एक साथ दो मंदिरों में चोरी होने की सूचना जैसे ही इलाक में फैली काफी तादाद में लोग इकठ्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए लोग बाजार बंद करवाकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे आला-अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शंात करके बाजार खुलवाया। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment