Tuesday, 14 April 2015

वहशी ने लूट ली नाबालिग बेटी की आबरू


चार माह से कर रहा था यौन शोषण
15 April 2015
अजमेर। आदर्श नगर थाना इलाके में कलयुगी पिता  बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी का लगातार देह शोषण करता रहा उसकी हरकतों से परेशान होकर पीडि़ता ने परिजनों की मदद से थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि थाना इलाका निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि पिछले चार माह से लगातार उसका पिता उसके साथ जबर्दस्ती कर रहा है। जब भी वह उसका विरोध करती तो मारपीट करने लगता। दो दिन पहले जैसे-तैसे थाने पहुंची पीडि़ता ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की मां की छह माह पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने मंगलवार सुबह उसका अस्पताल में मेडिकल करवाया है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates