पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार, बालिकाओं को करवाया सकुशल मुक्त
15 April 2015
जयपुर। जिले के जमवारामगढ़ थाना इलाके से सोमवार शाम लेनदेन के विवाद के चलते अपहरण की गई दो सगी बहनों को पुलिस ने अपनी सूझबूझ से खोले के हनुमान मंदिर के पास से मुक्त करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि थानान्तर्गत घाटी घनश्यामपुरा निवासी शोभा कंवर का उसी गांव के रहने वाले तरब सिंह से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को शोभा कंवर तो मजदूरी करने जयपुर आ गई। पीछे से तरब सिंह उसके घर पहुंचा और उसकी दोनों नाबालिग पुत्रियों को लेकर जयपुर आ गया और शोभा कंवर को फोन करके रुपए देकर बेटियों को ले जाने की बात कही इस पर महिला ने तत्काल जमुवारामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल सर्विसलांस पर डाला जिसके बाद उसकी लोकेशन रामगढ़ मोड़ आई उसके बाद पुलिस ने मंगलवार सुबह दबिश देकर दोनों बच्चियों को मुक्त करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0 comments:
Post a Comment