15 April 2015
जयपुर। रामगंज थाना इलाके में एक युवती को शादी का झंासा देकर उसके साथ लगातार कई महीनों तक देह शोषण करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया कि करीब पांच माह पहले अनिल मीणा
नाम के युवक ने उससे पहले दोस्ती कर ली उसके बाद शादी करने का झांसा देकर लगातार उसका देहशोषण करता रहा जब भी पीडि़ता शादी का दबाव बनाती तो वह जल्द ही शादी करने की कहता। जब पीडि़ता ने ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। उसके बाद पीडि़ता रामगंज थाने पहुंची जहां से वह युवती को समझाबुझाकर जल्दी शादी का दिलासा देकर ले आया लेकिन बाद में वह गायब हो गया। इस पर सुवती ने मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जंाच शुरु कर दी है।
0 comments:
Post a Comment